Skip to main content

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 20 June 2019

ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुना गया


राजस्थान के ओम बिरला को निर्विरोध लोकसभा का नया अध्यक्ष (स्पीकर) निर्वाचित किया गया, वे राजस्थान के कोटा से सांसद हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के रामनारायण मीणा को 2.80 लाख वोट से पराजित किया था। उनके समर्थन में 13 प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये थे। प्रोटेम वीरेंद्र कुमार ने ओम बिरला को स्पीकर के रूप में निर्वाचित घोषित किया। पिछली लोकसभा में सुमित्रा महाजन लोकसभा स्पीकर थीं।
ओम बिरला
  • ओम बिरला का जन्म 23 नवम्बर, 1962 को राजस्थान के कोटा में हुआ था।
  • उन्होंने गवर्नमेंट कॉमर्स कॉलेज, कोटा से कॉमर्स में मास्टर्स की है।
  • वे छात्र राजनीती में काफी सक्रिय थे, उन्होंने  भारतीय जनता युवा मोर्चा में कार्य किया है।
  • उन्होंने पहली बार विधानसभा चुनावों में वर्ष 2003 में जीत हासिल की थी।
  • 2008 में उन्होंने दूसरी बार विधानसभा चुनावों में जीत हासिल की।
  • उन्होंने 16वीं तथा 17वीं लोकसभा में कोटा निर्वाचन क्षेत्र से विजय प्राप्त की।

29 पत्रकारों को मातृ श्री मीडिया अवार्ड प्रदान किये गये


29 पत्रकारों को हाल ही में नई दिल्ली में  मातृ श्री मीडिया पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

मुख्य बिंदु

यह मातृ श्री मीडिया अवार्ड का 44वां संस्करण था। इस बार में पत्रकारों के अलावा एक सामाजिक कार्यकर्ता को भी भारत माता शील्ड प्रदान की गयी।
2019 के विजेता : दुर्गा प्रसाद मिश्रा (पीटीआई फोटो पत्रकार), अग्रज प्रताप सिंह (UNI), जितेन्द्र कुमार (यूनीवार्ता), नमिता (पीटीआई भाषा), पूनम गौर (नवभारत टाइम्स), कुणाल कश्यप (पंजाब केसरी), संदीप अश्वारियो (टाइम्स ऑफ़ इंडिया) तथा रवि भूषण द्विवेदी (संध्या टाइम्स)।
नई दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन के पूर्व मेयर आदेश गुप्ता को सजमिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
मातृ श्री मीडिया अवार्ड
मातृ श्री मीडिया अवार्ड पत्रकारिता तथा सम्बंधित क्षेत्र में बेहतरीन कार्य के लिए प्रदान किये जाते हैं। इनकी स्थापना देश में आपातकाल के दौरान की गयी थी। यह पुरस्कार वार्षिक रूप से प्रदान किये जाते हैं। इस पुरस्कार के पहले विजेता लाला जगत नारायण थे।


नई दिल्ली में किया जायेगा वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2019 का आयोजन


केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हाल ही में घोषणा की है कि वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2019 का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन तथा राजपथ लॉन में किया जायेगा। वर्ल्ड फ़ूड इंडिया का आयोजन 1 से 4 नवम्बर, 2019 के बीच किया जाएगा।

मुख्य बिंदु

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2019 में भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश के अवसरों पर चर्चा की जायेगी। भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में विस्तार के काफी अवसर है, गौरतलब है कि भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में 11% की वृद्धि हुई है जो कि वैश्विक दर से दोगुनी है।

वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2019

यह वर्ल्ड फ़ूड इंडिया का दूसरा संस्करण होगा, इस वर्ष खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने कम से कम 15 देशों के साथ पार्टनरशिप करना का लक्ष्य रखा है तथा इसमें 80 देश हिस्सा ले सकते हैं। इस इवेंट में कई उच्च स्तरीय सेमिनार व सत्र आयोजित किये जायेंगे।
भारत में एक विशाल घरेलु बाज़ार है तथा कृषि उत्पादन भी काफी होता है। परन्तु भारत में प्रसंस्करण केवल 7.7% है जो कि चीन, मलेशिया तथा अमेरिका से काफी कम है। विश्व के किये जाने वाले खाद्य प्रसंस्करण में भारत की हिस्सेदारी केवल 2% है।  भारत में खाद्यान्न के नष्ट होने की दर को कम करने तथा 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।


Comments

  1. bahut acchi jankaari hai sir ji .... aage bhi jari rakhen.

    ReplyDelete

Post a Comment

Please, Enter your name,Email and comment..!


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.