विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स:09 March2019

गूगल ने बच्चों के लिए लांच की “बोलो” एप्प

टेक कंपनी गूगल ने हाल ही में नई एप्प “बोलो” लांच की, इस एप्प का उद्देश्य प्राथमिक विद्यालय के छात्रों को अंग्रेजी व हिंदी भाषा सीखने के लिए सहायता करना है।

“बोलो” एप्प

  • यह एप्प पूर्ण रूप से निशुल्क है, इसे गूगल प्ले स्टोर से प्राप्त किया जाता है।
  • यह एप्प गूगल की स्पीच रिकग्निशन तथा टेक्स्ट-टू-स्पीच टेक्नोलॉजी का उपयोग करती है।
  • इस एप्प में दिया नामक एनिमेटेड कैरेक्टर बच्चों को कहानियां पढने के लिए प्रोत्साहित करती है।
  • यदि बच्चे कोई शब्द बोल पाने में दिक्कत महसूस करते हैं तो यह एनिमेटेड कैरेक्टर उनकी सहायता करती है।
  • यह एप्प ऑफलाइन भी कार्य करती है। एक बार डाउनलोड करने के बाद यूजर हिंदी तथा अंग्रेजी में 100 कहानियां पढ़ सकते हैं। इससे बच्चों की पढ़ने की कुशलता में वृद्धि होगी।
गूगल इस एप्प को उत्तर प्रदेश के 200 गावों में पहले पायलट बेसिस पर उपयोग कर चुका है। गूगल ने कहा है कि इसके परिणाम काफी अच्छे रहे, इससे केवल तीन महीने में ही 64% छात्रों की पाठ्य कुशलता में वृद्धि हुई। अब इस एप्प की पहुँच को बढाने के लिए गूगल गैर-सरकारी समूहों के साथ सहयोग करने की योजना बना रहा है।

इसरो तथा CNES के बीच सहयोग को लेकर सहमती बनी

भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) तथा फ़्रांसिसी अन्तरिक्ष एजेंसी (CNES) ने निम्नलिखित क्षेत्रों में सहयोग के लिए सहमती प्रकट की है :

समुद्री निगरानी

इसरो और CNES ने देश में समुद्री निगरानी केंद्र की स्थापना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। इस समझौते के तहत हिन्द महासागर में जहाजों को चिन्हित करने तथा उन्हें ट्रैक करने के लिए प्रणाली की स्थापना की जायेगी। इसके लिए उपग्रह से प्राप्त डाटा का उपयोग किया जायेगा। इसरो और CNES हिन्द महासागर में समुद्री जहाजों को ट्रैक करने के लिए सैटेलाइट्स का नेटवर्क स्थापित करेंगे।

गगनयान प्रोजेक्ट के लिए प्रशिक्षण

इसरो और CNES ने भारतीय वैज्ञानिकों को “गगनयान” के लिए प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये हैं। भारतीय वैज्ञानिकों को फ्रांस के टूलूस अन्तरिक्ष केंद्र में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। गगनयान प्रोजेक्ट के लिए भारत ने रूस के साथ भी समझौता किया है।

Comments

Post a Comment

Please, Enter your name,Email and comment..!


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.