हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 16 जून, 2019

1. विश्व रक्तदाता दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 14 जून
14 जून को विश्व भर में ‘विश्व रक्त दाता दिवस’ जीवन दाई उपहार के रूप में दिये जाने वाले रक्त के लिए स्वैच्छिक, अवैतनिक रक्त दाताओं का धन्यवाद करने के लिए मनाया जाता है। यह रोगियों के लिए जरूरत के समय रक्त दान की आवश्यकता के लिए जागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी करता है। इस साल की थीम ‘Safe blood for all’ है। इस वर्ष का मेज़बान देश रवांडा है।
मुख्य बिन्दु
यह दिवस अवैतनिक रक्त दान प्रणाली से जुड़े सम्मान, सहानुभूति और दयालुता के मौलिक मानव मूल्यों पर भी प्रकाश डालता है। रक्त और रक्त उत्पादों का दान हर साल लाखों लोगों को बचाने में मदद करता है। रक्तदान जीवन की खतरनाक परिस्थितियों से पीड़ित मरीजों को लंबे समय तक और जीवन की उच्च गुणवत्ता के साथ जीने में मदद करता है। यह जटिल और शल्य चिकित्सा प्रक्रियाओं का भी समर्थन करता है। विश्व रक्तदान दिवस 2004 में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा रक्त दाताओं को धन्यवाद देने और रक्त दान के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्थापित किया गया था।
विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) डब्ल्यूएचओ द्वारा चिह्नित आठ आधिकारिक वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों विश्व क्षय रोग दिवस (24 मार्च), विश्व स्वास्थ्य दिवस (7 अप्रैल), विश्व मलेरिया दिवस (25 अप्रैल), विश्व टीकाकरण सप्ताह (अप्रैल का अंतिम सप्ताह), विश्व तंबाकू दिवस (31 मई), विश्व हेपेटाइटिस दिवस (28 जुलाई) और विश्व एड्स दिवस (1 दिसंबर) में से एक है।
2. किस राज्य सरकार ने भवन निर्माण योजना को स्वीकृति देने के लिए ऑनलाइन सुविधा लांच की?
उत्तर – कर्नाटक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारास्वामी ने हाल ही में भवन निर्माण योजना स्वीकृति, भूमि उपयोग परिवर्तन तथा अन्य ऑनलाइन सेवाओं के लिए वेबसाइटें लांच की। इससे पारदर्शिता को बढ़ावा मिलेगा तथा भ्रष्टाचार में कमी आएगी। इस पहल से लोगों के समय की बचत भी होगी। इन वेबसाइटों के द्वारा 14 विभागों को एकीकृत किया गया है। आवेदन से सम्बंधित स्टेटस की जानकारी आवेदक को SMS के द्वारा दी जायेगी।
3. हाल ही में पझविला रामेसन का निधन हुआ, वे किस राज्य के कवि थे?
उत्तर – केरल
पझविला रामेसन एक प्रसिद्ध कवि व गीतकार थे। उनका निधन 13 जून, 2019 को केरल के तिरुवनंतपुरम में हुआ। उन्हें 2019 केरल साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। उन्होंने “मालूती”, “अंकल बन” तथा “वसुधा” जैसी मलयालम फिल्मों के लिए गीत लिखे।
4. भारत सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा एक्ट के तहत योगदान दर को 6.5% से कम करके कितना किया?
उत्तर – 4%
केंद्र सरकार ने कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम के तहत योगदान को 6.5% से कम करके 4% कर दिया है। यह नई दर 1 जुलाई से लागू हो जायेगी। इससे 3.6 करोड़ कर्मचारियों को लाभ होगा। योगदान दर को कम किये जाने से ज्यादा कर्मचारी इस सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ उठा पायेंगे। कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम, 1948 के तहत बीमा के लाभार्थी को मेडिकल, मातृत्व, अक्षमता इत्यादि स्थिति में लाभ दिए जाते हैं। इसके लिए रोज़गार प्रदाता तथा कर्मचारी द्वारा योगदान दिया जाता है, इस योगदान की दर का निर्धारण भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय श्रम व रोज़गार मंत्रालय के तहत किया जाता है।
5. हाल ही में जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय ने किन दो केन्द्रीय मंत्रियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया है?
उत्तर – निर्मला सीतारमण तथा सुब्रमण्यम जयशंकर
जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय ने केन्द्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण तथा सुब्रमण्यम जयशंकर को “Distinguished Alumni Award” से सम्मानित करने का निर्णय लिया है। उन्हें यह सम्मान अगस्त में प्रदान किया जाएगा। निर्मला सीतारमण ने जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय से एम.ए. तथा एम.फिल की पढ़ाई की है। जबकि एस. जयशंकर ने JNU से एम.फिल तथा डोक्टोरल अनुसन्धान किया है।
6. भारत में एलपीजी मार्केटिंग के मौजूदा मार्केटिंग स्ट्रक्चर की समीक्षा के लिए किसकी अध्यक्षता में समिति का गठन किया है?
उत्तर – किरीट पारिख
भारत सरकार ने एलपीजी मार्केटिंग के मौजूदा मार्केटिंग स्ट्रक्चर की समीक्षा के लिए पांच सदस्यीय समिति के गठन का निर्णय लिया है, इस समिति की अध्यक्षता अर्थशास्त्री किरीट पारिख करेंगे। यह समिति एलपीजी के गुणवत्ता मानक इत्यादि से सम्बंधित मुद्दों पर कार्य करेगी। यह समिति निजी प्रतिभागिता के लिए सरकारी नीतियों के उदारीकरण पर भी चिंतन करेगी। यह समिति जुलाई के अंत तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
7. केन्द्रीय कैबिनेट ने ओबीसी उप-वर्गीकरण के लिए समिति की अवधि को दो माह तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है, इस समिति के अध्यक्ष कौन हैं?
उत्तर – जस्टिस (रिटायर्ड) जी. रोहिणी
केन्द्रीय कैबिनेट ने ओबीसी उप-वर्गीकरण के लिए समिति की अवधि को दो माह तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। अब इस समिति का कार्यकाल 31 जुलाई, 2019 तक बढ़ा दिया गया है। यह इस समिति को दिया गया 6वां कार्यकाल विस्तार है। इसका गठन संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत किया गया था।
8. किस देश के राष्ट्रपति को किर्गिजस्तान का सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया?
उत्तर – चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग
चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को हाल ही में किर्गिजस्तान के सर्वोच्च राष्ट्रीय पुरस्कार “मानस आर्डर ऑफ़ द फर्स्ट डिग्री” प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार बिश्केक में प्रदान किया गया। उन्हें यह पुरस्कार 19वें शंघाई सहयोग संगठन के दौरान प्रदान किया गया।
9. किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम का मौजूदा अध्यक्ष कौन सा देश है?
उत्तर – भारत
भारत किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम का संस्थापक सदस्य है, भारत 2019 के लिए इसका मौजूदा अध्यक्ष देश है। किम्बरले प्रोसेस की अंतर-सत्रीय बैठक का आयोजन मुंबई में 17 से 21 जून के बीच किया जायेगा। इस बैठक में किम्बरले प्रोसेस सर्टिफिकेशन स्कीम के वर्किंग ग्रुप्स तथा समितियों की बैठक भी आयोजित की जायेगी। इस पांच दिवसीय बैठक में भारत सरकार, विभिन देशों, उद्योग तथा सिविल सोसाइटी के लगभग 300 प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।
10. बैडमिंटन खिलाड़ी ली चोंग वेई ने हाल ही में संन्यास की घोषणा की, वे किस देश से हैं?
उत्तर – मलेशिया
मलेशिया के दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी ने संन्यास की घोषणा की है। गौरतलब है कि ली चोंग वेई कैंसर से पीड़ित हैं, जिसके कारण बैडमिंटन में उनके कमबैक की उम्मीदें काफी कम हो गयी हैं। पिछले वर्ष ही उनके कैंसर का पता चला था, हालांकि यह कैंसर अभी शुरूआती चरण में है। ली चोंग वेई मलेशिया के सबसे लोकप्रिय व सफल खिलाड़ी हैं। चीन के लिन डैन उनके कड़े प्रतिस्पर्धी थे।
ली चोंग वेई के बारे में रोचक तथ्य
• ली चोंग वेई का जन्म 21 अक्टूबर, 1982 को हुआ था।
• ली चोंग वेई 2006 में विश्व में पहले रैंक पर पहुंचे थे, उन्होंने यह रैंक रिकॉर्ड 348 सप्ताह तक बरकरार रखा। वे 21 अगस्त, 2008 से 14 जून, 2012 तक लगातार 199 सप्ताह तक पहले पायदान पर रहे।
• उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में पांच स्वर्ण तथा एक रजत पदक जीता है।
• उन्होंने अपने करियर में तीन बार (2008, 2012, 2016) ओलिंपिक में रजत पदक जीता।
• ली चोंग वेई ने अपने करियर में कुल 69 एकल वर्ग के खिताब जीते। उन्होंने अपने करियर में 705 मैच जीते। उनके नाम रिकॉर्ड 47 सुपरसीरीज की खिताब हैं।
• ली चोंग वेई ने विश्व चैंपियनशिप में तीन रजत तथा एक कांस्य पदक जीता है।
• थॉमस कप में ली चोंग वेई ने एक रजत तथा चार कांस्य पदक जीते हैं।
• एशियाई खेलों में उन्होंने एक रजत तथा चार कांस्य पदक जीते हैं।

Comments


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.