Skip to main content

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 11 June 2019

शरद कुमार बने अंतरिम सतर्कता आयुक्त


शरद कुमार को अंतरिम केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया है।  शरद कुमार राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। शरद कुमार हरियाणा कैडर से 1979 बैच के आईपीएस अधिकारी है। वे एनआईए में अध्यक्ष पद पर चार साल तक अपनी सेवाएँ देने के बाद सितंबर 2017 में सेवानिवृत्त हुए थे।

केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC)

केन्द्रीय सतर्कता आयोग सरकारी भ्रष्टाचार को संबोधित करने के लिए गठित किया गया केंद्र सरकार का सर्वोच्च सरकारी निकाय है। यह आयोग भ्रष्टाचार रोकथाम के लिए के. संथनम समिति की सिफारिशों पर फरवरी 1964 में केंद्र सरकार द्वारा स्थापित किया गया था। केन्द्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) अधिनियम, 2003 के प्रावधानों के अनुसार इसकी स्थिति वैधानिक स्वायत्त निकाय की है, और यह किसी भी कार्यकारी प्राधिकारी से  नियंत्रण मुक्त है। यह निकाय केंद्र सरकार के तहत सभी सतर्कता गतिविधियों पर नज़र रखता है और केंद्र सरकार के संगठनों में विभिन्न प्राधिकारी वर्गों को सतर्कता कार्य की योजना बनाने, उनके निष्पादन, समीक्षा और सुधार करने में भी मदद करता है। सीवीसी की अध्यक्षता केंद्रीय सतर्कता आयुक्त द्वारा की जाती है और इसमें दो सतर्कता आयुक्त होते हैं. जिन्हें चयन समिति की सिफारिशों पर राष्ट्रपति द्वारा नियुक्त किया जाता है इस समिती में सभापति के रूप में प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी के नेता या संसद में बहुमत समूह के नेता शामिल होते है।


आईपीएस वी.एस. कौमुदी को पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया गया


केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी वी. एस. कौमुदी को पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त किया है।

मुख्य बिंदु

कैबिनेट की नियक्ति समिति ने वी. एस. कौमुदी को पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो का महानिदेशक नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी, महानिदेशक के पद को कम करके अस्थायी रूप से अतिरिक्त महानिदेशक (पे मैट्रिक्स में लेवल-15) के स्तर के समान किया गया है। वी.एस. कौमुदी आईपीएस सुदीप लखटकिया का स्थान लेंगे। उनका कार्यकाल दो वर्ष का होगा।
आईपीएस वी. एस. कौमुदी आंध्र प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। वे वर्तमान में केन्द्रीय रिज़र्व में अतिरिक्त महानिदेशक के रूप में कार्यरत्त हैं।

पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो

पुलिस अनुसन्धान व विकास ब्यूरो की स्थापना 28 अगस्त, 1970 को की गयी थी। इसका उद्देश्य भारत  द्वारा सरकार द्वारा देश के पुलिस बल का आधुनिकीकरण करना था। वर्तमान में इसके चार डिवीज़न हैं – अनुसन्धान, विकास, प्रशिक्षण तथा प्रशासन। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है।

भारत और पुर्तगाल राष्ट्रीय समुद्री धरोहर संग्रहालय की स्थापना करेंगे


भारत और पुर्तगाल ने मिलकर गुजरात के लोथल में राष्ट्रीय समुद्री धरोहर संग्रहालय की स्थापना करने का निर्णय लिया है। लोथल सिन्धु घाटी सभ्यता में एक बंदरगाह नगर था।

मुख्य बिंदु

मार्च 2019 में भारत सरकार ने समुद्री संग्रहालय के लिए निर्माण के लिए ग्रांट आबंटित की थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस परियोजना के लिए आधारशिला भी रखी थी। अप्रैल, 2019 में पुर्तगाल के रक्षामंत्री जोया गोम्स क्रेविन्हो भारत की यात्रा पर आये थे। उस दौरान समुद्री संग्रहालय की स्थापना पर चर्चा की गयी थी।
भारत में बनाया जाने वाला यह संग्रहालय पुर्तगाल के लिस्बन में स्थित संग्रहालय की तर्ज़ पर बनाया जायेगा। संग्रहालय से सम्बन्धी कार्य को केन्द्रीय जहाजरानी मंत्रालय द्वारा सागरमाला के तहत किया जायेगा।
इस संग्रहालय के द्वारा भारत की समृद्ध समुद्री धरोहर को प्रदर्शित किया जायेगा। इसके द्वारा भारत की प्राचीन पोत निर्माण कला का प्रदर्शन भी किया जा सकेगा।


Comments


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.