Skip to main content

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 10 June 2018

प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को मंज़ूरी दी गयी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को मंज़ूरी दे दी है। इस योजना के द्वारा द्वारा किसानों को भी पेंशन कवर उपलब्ध करवाया जायेगा। यह निर्णय नई सरकार के केन्द्रीय मंत्रीमंडल की पहली बैठक में लिया गया।

प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना

यह एक स्वैच्छिक व अंशदायी पेंशन योजना है, इसका लाभ देश भर के छोटे व सीमान्त किसान प्राप्त कर सकते हैं।
योग्यता : इस योजना में प्रवेश के लिए व्यक्त की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, लाभार्थी को 60 वर्ष की आयु के बाद न्यूनतम 3000 रुपये की फिक्स्ड पेंशन दी जायेगी।
अंशदान : लाभार्थी किसान को प्रतिमाह 100 रुपये का अंशदान करना होगा, जितना अंशदान किसान द्वारा किया जायेगा उतना ही योगदान पेंशन फण्ड में केंद्र सरकार भी करेगी।
यदि पेंशन प्राप्तकर्ता किसान की मृत्यु हो जाती है तो उसकी पेंशन का 50% हिस्सा उसके पति/पत्नी को मिल सकता है। यदि अंशदान के काल में ही व्यक्ति की मृत्यु हो जाए तो उसकी पत्नी/पति इस पेंशन को आगे जारी रख सकते हैं।
लाभार्थी किसान अगर चाहे तो पेंशन के लिए उसकी मासिक अंशदान राशि की कटौती प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से भी की जा सकती है। इसके अतिरिक्त लाभार्थी किसान कॉमन सर्विस सेंटर के द्वारा पंजीकृत होकर भी मासिक अंशदान कर सकता है।

कैबिनेट सचिव पी.के. सिन्हा के कार्यकाल को तीन महीने तक बढाया गया


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने कैबिनेट सचिव प्रदीप कुमार सिन्हा के कार्यकाल को तीन महीने तक बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि यह प्रदीप कुमार सिन्हा को मिलने वाला तीसरा कार्य विस्तार (एक्सटेंशन) है।

कैबिनेट सचिवालय

कैबिनेट सचिवालय प्रधानमंत्री के अधीन कार्य करता है। इसे भारत सरकार (कार्य वितरण) नियम, 1961 के तहत कार्य सौंपा गया है। यह कैबिनेट, कैबिनेट की समितियों इत्यादि को सचिव सम्बन्धी सहायता उपलब्ध करवाता है।

कैबिनेट सचिव

कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का प्रशासनिक प्रमुख होता है। कैबिनेट सचिव सिविल सेवा बोर्ड का पदेन अध्यक्ष होता है। गौरतलब है कि कैबिनेट सचिव भारत सरकार में सबसे ऊपर का कार्यकारी अधिकारी तथा सबसे वरिष्ठ सिविल सर्वेंट (आईएएस कैडर) होता है। एन. आर. पिल्लई स्वतंत्र भारत के प्रथम कैबिनेट सचिव थे, उन्होंने 6 फरवरी, 1950 से 13 मई, 1953 तक कार्य किया है। सबसे लम्बे समय तक कार्य करने वाले कैबिनेट सचिव वाई.एन. सुकथनकर थे, उन्होंने 14 मई, 1953 से 31 जुलाई, 1957 तक कार्य किया।

केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान का गठन किया

केन्द्रीय सूचना व प्रसारण मंत्रालय ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान का गठन किया है, यह सम्मान प्रिंट अथवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हाउस को दिया जायेगा जिसे योग के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य किया है।  इस पुरस्कार में एक विशेष पदक, प्लाक, ट्राफी तथा प्रशस्ति पत्र दिए जायेंगे। इस पुरस्कार के लिए कवरेज की अवधि 10 जून से 25 जून है।
इस पुरस्कार के लिए विजेता मीडिया हाउस के चयन के लिए 6 सदस्यीय जूरी का गठन किया जायेगा। इस पुरस्कार के तहत तीन श्रेणियों में 33 अवार्ड दिए जायेंगे। यह पुरस्कार संभवतः जुलाई, 2019 में प्रदान किये जायेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (IYD)

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को मनाने का विचार सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्र्स्तवित किया गया था। बाद में दिसंबर 2014 में, संयुक्त राष्ट्र महासभा सर्वसम्मति से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा की गयी। यह प्रस्ताव संयुक्त राष्ट्र की ‘वैश्विक स्वास्थ्य और विदेश नीति’ की कार्यसूची के तहत अपनाया गया था। इस दिवस के लिए 21 जून की तारीख का चयन इसलिए किया गया क्योंकि यह दिन उत्तरी गोलार्ध (ग्रीष्मकालीन संक्रांति) का सबसे लंबा दिन होता है जिसका दुनिया के कई हिस्सों में विशेष महत्व है, साथ ही आध्यात्मिक कार्यों के लिए भी यह दिन विशेष माना जाता है. 21 जून 2015 को विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईवाईडी) मनाया गया था।
Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

भारत ने स्पाइस बम की खरीद के लिए इजराइल के साथ 300 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये


भारतीय वायुसेना ने इजराइल ने 100 से अधिक स्पाइस बम खरीदने के लिए 300 करोड़ रुपये के सौदे पर हस्ताक्षर किये हैं। गौरतलब है कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में 26 फरवरी, 2019 को जैश-ए-मुहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर की गयी एयरस्ट्राइक में स्पाइस बम का उपयोग किया था।
इस करार के मुताबिक भारतीय वायुसेना को अगले तीन महीने में एडवांस्ड स्पाइस बम उपलब्ध करवाए जायेंगे, यह सौदा आपातकालीन शक्तियों के तहत किया गया है। स्पाइस बम की स्टैंडऑफ रेंज 60 किलोमीटर है, यह अपने लक्ष्य के अनुसार अपने मार्ग को निर्धारित करता है। इस बम का निर्माण इसरायली रक्षा कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेन्स सिस्टम्स द्वारा किया जाता है।
SPICE का पूर्ण स्वरुप Smart, Precise Impact and Cost-Effective है। इसके दो संस्करण हैं: स्पाइस-1000  और स्पाइस 2000। स्पाइस-1000 का भार 5000 किलोग्राम है और इसकी ग्लाइड रेंज लगभग 100 किलोमीटर है। स्पाइस-2000 का भार 1,000 किलोग्राम है और इसकी ग्लाइड रेंज लगभग 60 किलोमीटर है।
Categories: राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

Comments


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.