हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 18 जून, 2019

1. राष्ट्रीय स्क्वाश प्रतियोगिता में महिला एकल वर्ग का खिताब रिकॉर्ड 17वीं बार किसने जीता?
उत्तर – जोशना चिनप्पा
जोशना चिनप्पा ने राष्ट्रीय स्क्वाश प्रतियोगिता में महिला एकल वर्ग का खिताब जीता। फाइनल में उन्होंने सुनैना कुरुविल्ला को 11-5, 11-4, 7-11, 11-5 से हराया। यह जोशना चिनप्पा का 17वां राष्ट्रीय खिताब था, इसके साथ ही उन्होंने भुवनेश्वरी कुमारी के 16 खिताबों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।
जोशना चिनप्पा
• जोशना का जन्म 15 सितम्बर, 1986 को चेन्नई में हुआ था।
• जोशना चिनप्पा ब्रिटिश स्क्वाश चैंपियनशिप को जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं, यह ख़िताब उन्होंने 2003 में अंडर-19 श्रेणी में जीता था।
• वे भारत की सबसे युवा राष्ट्रीय स्क्वाश चैंपियन हैं।
• जोशना चिनप्पा और दीपिका पल्लिकल ने 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में महिला युगल वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था, यह राष्ट्रमंडल खेलों में स्क्वाश में भारत का पहला पदक था।
• जोशना चिनप्पा ने 2018 जकार्ता पालेमबांग में आयोजित एशियाई खेलों के एकल वर्ग में कांस्य पदक जीता था, जबकि टीम इवेंट में उन्होंने रजत पदक जीता।
2. अंतर्राष्ट्रीय परिवार प्रेषण दिवस कब मनाया जाता है?
उत्तर – 16 जून
प्रतिवर्ष 17 जून को विश्व परिवार प्रेषण दिवस मनाया जाता है, इसके द्वारा उन प्रवासियों के योगदान को सम्मानित किया जाता है जो अपने दूसरे देश में कार्य करके अपने देश में अपने परिवार के सदस्यों के जीवन को बेहतर करने के लिए कार्य करते हैं। विश्व भर में 200 मिलियन से अधिक प्रवासी 800 मिलियन परिवार के सदस्यों के जीवन को बेहतर बना रहे हैं।
3. ऑटिस्टिक प्राइड डे कब मनाया जाता है?
उत्तर – 18 जून
प्रतिवर्ष 18 जून को ऑटिस्टिक प्राइड डे मनाया जाता है, इसके द्वारा आटिज्म को एक रोग नहीं बल्कि एक भिन्नता के रूप में स्वीकार करना है। आटिज्म अथवा आटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर एक किस्म का विकासात्मक विकार है। इससे सम्बंधित चिन्ह अभिभावकों को बच्चे के जीवन के शुरूआती तीन-चार वर्ष के भीतर पता चल जाते हैं। आटिज्म से प्रभावित बच्चे सामाजिक व्यवहार तथा संचार में कुछ कठिनायाँ अनुभव करते हैं तथा वे अक्सर बार-बार दोहराने वाले कार्य करते हैं।
4. वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2019 का आयोजन किस शहर में किया जायेगा?
उत्तर – नई दिल्ली
केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हाल ही में घोषणा की है कि वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2019 का आयोजन नई दिल्ली के विज्ञान भवन तथा राजपथ लॉन में किया जायेगा। वर्ल्ड फ़ूड इंडिया का आयोजन 1 से 4 नवम्बर, 2019 के बीच किया जाएगा।
मुख्य बिंदु
वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2019 में भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में निवेश के अवसरों पर चर्चा की जायेगी। भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में विस्तार के काफी अवसर है, गौरतलब है कि भारत के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग में 11% की वृद्धि हुई है जो कि वैश्विक दर से दोगुनी है।
वर्ल्ड फ़ूड इंडिया 2019
यह वर्ल्ड फ़ूड इंडिया का दूसरा संस्करण होगा, इस वर्ष खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय ने कम से कम 15 देशों के साथ पार्टनरशिप करना का लक्ष्य रखा है तथा इसमें 80 देश हिस्सा ले सकते हैं। इस इवेंट में कई उच्च स्तरीय सेमिनार व सत्र आयोजित किये जायेंगे।
भारत में एक विशाल घरेलु बाज़ार है तथा कृषि उत्पादन भी काफी होता है। परन्तु भारत में प्रसंस्करण केवल 7.7% है जो कि चीन, मलेशिया तथा अमेरिका से काफी कम है। विश्व के किये जाने वाले खाद्य प्रसंस्करण में भारत की हिस्सेदारी केवल 2% है। भारत में खाद्यान्न के नष्ट होने की दर को कम करने तथा 2022 तक किसानों की आय को दोगुना करने के लिए खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।
5. “स्नान यात्रा” उत्सव को हाल ही में किस राज्य में मनाया गया?
उत्तर – ओडिशा
“स्नान यात्रा” को हिन्दू माह “ज्येष्ठ” की पूर्णिमा को मनाया जाता है, इस दिवस को भगवान् जगन्नाथ के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पुरी के जगन्नाथ मंदिर में उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “स्नान मंडप” में भगवान् जगन्नाथ, भगवान् बालभद्र तथा देवी सुभद्रा को सुगन्धित जल से स्नान करवाया जाता है।
6. हाल ही में ISI के नए प्रमुख कौन बने? 
उत्तर – लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद
लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद को पाकिस्तानी सेना ने इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) का महानिदेशक नियुक्त किया है। ISI पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी है।
लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद
लेफ्टिनेंट जनरल फैज़ हमीद को लेफ्टिनेंट जनरल असीम मुनीर के स्थान पर नियुक्त किया गया है। इससे पहले फैज़ हमीद ISI के काउंटर इंटेलिजेंस विंग के प्रमुख थे। 12 अप्रैल, 2019 को उन्हें लेफ्टिनेंट जनरल के रैंक के लिए प्रमोट किया गया था।
इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI)
इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (ISI) की स्थापना 1948 में की गयी थी, इसका स्थापना एक स्वतंत्र इकाई के रूप में की गयी थी। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य पाकिस्तान के इंटेलिजेंस नेटवर्क को मज़बूत बनाना था। 1950 में ISI को पाकिस्तान की राष्ट्रीय सुरक्षा का कार्य सौंपा गया था। आरम्भ में इसका मुख्यालय रावलपिंडी में स्थित था, बाद में इसे इस्लामाबाद स्थानांतरित किया गया।
7. भारत के किस शहर में UNCCD COP14 का आयोजन किया जायेगा?
उत्तर – नई दिल्ली
भारत में पहली बार संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन (UNCCD) के कांफ्रेंस ऑफ़ पार्टीज के 14वें सत्र (COP 14) का आयोजन 2 से 14 सितम्बर, 2019 के दौरान किया जायेगा। इस इवेंट में 197 देशों से 5000 से अधिक प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। इससे पहले केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने फ्लैगशिप प्रोजेक्ट लांच किया (बोन चैलेंज का हिस्सा), इसके द्वारा भारत की वन परिदृश्य पुनर्स्थापन क्षमता में वृद्धि की जायेगी। इस प्रोजेक्ट का क्रियान्वयन हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड और कर्नाटक में साढ़े तीन वर्ष तक पायलट प्रोजेक्ट के तहत किया जायेगा।
बोन चैलेंज एक वैश्विक प्रयास है, इसका उद्देश्य 2020 तक 150 मिलियन हेक्टेयर नष्ट वन तथा निम्नीकृत भूमि को पुनः बहाल करना है, 2030 के लिए इसका लक्ष्य 350 हेक्टेयर रखा गया है। संयुक्त राष्ट्र के तीन प्रमुख कन्वेंशन हैं : UNFCCC, UNCCD तथा CBD (Convention on Biological Diversity)। संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण रोकथाम कन्वेंशन (UNCCD) की स्थापना 1994 में की गयी थी।
8. हाल ही में आरबीआई का नया कार्यकारी निदेशक किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर – रबी एन. मिश्रा
रबी एन. मिश्रा हाल ही में भारतीय रिज़र्व बैंक के कार्यकारी निदेशक बने, यह पद रोजमेरी सेबेस्टियन की सेवानिवृत्ति के बाद खाली हुआ था। इससे पहले रबी एन. मिश्रा RBI के रिस्क मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल चीफ जनरल मेनेजर थे। भारतीय रिज़र्व बैंक में 12 कार्यकारी निदेशक होते हैं।
भारतीय रिज़र्व बैंक
भारतीय रिज़र्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार 1 अप्रैल 1935 को भारतीय रिज़र्व बैंक की स्थापना हुई थी। शुरू में रिज़र्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन 1937 में स्थायी रूप से इसे मुंबई में हस्तांतरित कर दिया गया था। केंद्रीय कार्यालय वह स्थान है, जहां गवर्नर बैठता है तथा जहां नीतियां तैयार की जाती हैं। 1949 मे राष्ट्रीयकरण के बाद से रिज़र्व बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है।
भारतीय रिज़र्व बैंक के प्राथमिक कार्य
• विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम, 1999 को प्रबंधित करना
• मौद्रिक नीति तैयार करना, कार्यान्वयन और निगरानी करना
• बैंकिंग संचालन के मापदंडों को निर्धारित करना
• केन्द्रीय और राज्य सरकार के लिए मर्चेंट बैंकिंग फ़ंक्शन
9. 119वीं यू.एस. ओपन गोल्फ चैंपियनशिप को किसने जीता?
उत्तर – गैरी वुडलैंड
अमेरिका के गैरी वुडलैंड ने 119वीं यू.एस. ओपन गोल्फ चैंपियनशिप को जीता, इसका आयोजन कैलिफ़ोर्निया में किया गया था। यह गैरी वुडलैंड की प्रमुख विजय थी।
10. हाल ही में मोहम्मद मोर्सी का निधन हुआ, वे किस देश के पूर्व राष्ट्रपति थे?
उत्तर – मिस्र
मोहम्मद मोर्सी मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति थे, हाल ही में उनका निधन राजधानी काहिरा में हुआ। उनका निधन 17 जून कोर्ट में ट्रायल के दौरान हुआ, उन पर जासूसी तथा हिंसा भड़काने का आरोप था। मोहम्मद मोर्सी मिस्र के पहले लोकतान्त्रिक रूप से निर्वाचित राष्ट्रपति थे। उनका चयन 2012 में होस्नी मुबारक के लम्बे शासन के अंत के बाद किया गया था।

Comments


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.