Skip to main content

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 16 June 2019

केन्द्रीय कैबिनेट ने ओबीसी उप-वर्गीकरण के लिए समिति की अवधि को दो माह तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दी


केन्द्रीय कैबिनेट ने ओबीसी उप-वर्गीकरण के लिए समिति की अवधि को दो माह तक बढ़ाने के लिए मंजूरी दे दी है। अब इस समिति का कार्यकाल 31 जुलाई, 2019 तक बढ़ा दिया गया है। यह इस समिति को दिया गया 6वां कार्यकाल विस्तार है।

मुख्य बिंदु

इस आयोग का गठन अक्टूबर, 2017 में संविधान के अनुच्छेद 340 के तहत राष्ट्रपति की मंजूरी के साथ किया गया था। इसे जातियों के बीच आरक्षण के लाभों की असमान वितरण सीमा की जांच करने का काम सौंपा गया था। इसे ओबीसी की केंद्रीय सूची में संबंधित जातियों, उप-जातियों, समुदायों की पहचान करने और उन्हें अपनी संबंधित उप-श्रेणियों में वर्गीकृत करने का भी काम सौंपा गया था। अभी तक, 9 राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों कर्नाटक, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, झारखंड, पुडुचेरी, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, बिहार, महाराष्ट्र और तमिलनाडु ने ओबीसी के उप-वर्गीकरण किए हैं। अब तक ओबीसी की केंद्रीय सूची में कोई उप वर्गीकरण नहीं था।

साहित्य अकादमी ने बाल साहित्य पुरस्कार तथा युवा पुरस्कार 2019 की घोषणा की


हाल ही में साहित्य अकादमी ने वर्ष 2019 के लिए बाल साहित्य पुरस्कार के लिए 22 लेखकों तथा युवा पुरस्कार के 23 लेखकों की सूची जारी की है।

मुख्य बिंदु

अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर कंबर की अध्यक्षता में साहित्य अकादमी के कार्यकारी बोर्ड ने पुरस्कार विजेताओं के चयन को स्वीकृति दी।
चयन प्रक्रिया : इन पुरस्कार के विजेताओं का चयन प्रत्येक भाषा की तीन सदस्यीय जूरी की अनुशंसा के आधार पर किया जाता है। विजेताओं के नाम की घोषणा साहित्य अकादमी के कार्यकारी बोर्ड द्वारा जूरी के वोट के आधार पर की जाती है।
भाषा : यह वार्षिक पुरस्कार 24 प्रमुख भाषाओँ में दिए जाते हैं। इसमें संविधान की आठवीं अनुसूची की 22 भाषाएँ, अंग्रेजी तथा राजस्थानी भाषा शामिल हैं।
पुरस्कार के विजेताओं को कांस्य-प्लाक तथा 50,000 रुपये इनामस्वरुप दिए जाते हैं।

बाल साहित्य पुरस्कार 2019

यह पुरस्कार पिछले पांच वर्षों में प्रकाशित प्रथम पुस्तक के आधार पर प्रदान किये जाते हैं। बाल साहित्य पुरस्कार 2019 के 22 विजेताओं की सूची निम्नलिखित है :
बाल काव्य पुस्तकें (6) : विजय शर्मा (डोगरी), नाजी मुनौवर (कश्मीरी) तथा संजय चौबे (संस्कृत) इत्यादि।
कथा पुस्तक (5) – गोविन्द शर्मा (हिंदी), मोहम्मद खलील (उर्दू) तथा स्वमिम नसरीन (असमिया) इत्यादि।
पांच अन्य लेखकों को बाल साहित्य में योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा।
लोक कथा (1) – लक्ष्मीनाथ ब्रह्मा (बोडो भाषा)
उपन्यास (3) – चंद्रकांत करादाल्ली (कन्नड़), सलीम सरदार मुल्ला (मराठी) तथा पवन हरचंदपुरी (पंजाबी) ।
इतिहास पुस्तक (1) – देविका करियप्पा (अंग्रेजी)
नाटक (1) – आर.के. सनाहंबी चानू (मणिपुरी) ।

साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2019

इस पुरस्कार 35 वर्ष अथवा इससे कम आयु के लेखक को प्रदान किया जाता है, साहित्य अकादमी युवा पुरस्कार 2019 के 23 विजेताओं की सूची निम्नलिखित है :
काव्य पुस्तकें (11) – अनुज लुगुन (हिंदी), सागर नज़ीर (कश्मीरी), अनुजा अकठूतु (मलयालम) इत्यादि।
लघु कथा (6) – तनुज सोलंकी (अंग्रेजी), अजय सोनी (गुजराती), कीर्ति परिहार (राजस्थानी) इत्यादि।
उपन्यास (5) – मौमिता (बंगाली) तथा सलमान अब्दुस समाद (उर्दू) इत्यादि।
साहित्यिक आलोचना (1) – बिमुग्ध उच्चारण (उड़िया)


अक्षय पात्र ने जीता बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड


बंगलुरु बेस्ड गैर-सरकारी संगठन ‘अक्षय पात्र’ ने हाल ही में बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड जीता। यह NGO देश भर के स्कूलों में लाखों बच्चों को मध्याह्न भोजन प्रदान करता है।

मुख्य बिंदु

अक्षय पात्र फाउंडेशन की स्थापना मधु पंडित दास द्वारा वर्ष 2000 में की गयी थी। लगभग 20 वर्ष पहले यह संगठन 1500 बच्चों को प्रतिदिन मध्याह्न भोजन प्रदान करता था। अब यह संगठन देश भर में 1.75 मिलियन बच्चों को स्वच्छ व पौष्टिक भोजन प्रदान करता है।
अक्षय पात्र का उद्देश्य वंचित वर्ग के बच्चों को पौष्टिक बच्चों को भोजन प्रदान करना है। इस कारण बच्चों को भोजन प्राप्त करने के लिए पढ़ाई छोड़कर काम करने की ज़रूरत नहीं पड़ती और वे अपनी पढ़ाई को सुचारू रूप से कर सकते हैं।

बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड

इस वर्ष बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ग्लोबल चैंपियन अवार्ड  का तीसरा संस्करण है। यह पुरस्कार उन लोगों अथवा प्रोजेक्ट को दिया जाता है जो भोजन उत्पादन, उपभोग तथा प्रसंस्करण के तरीके को परिवर्तित करके इसका उपयोग अच्छे उद्देश्य के लिए करते हैं।
इस वर्ष इस पुरस्कार के लिए यूनाइटेड किंगडम की WRAP नामक संस्था तथा Food 4 Education संस्था को भी मनोनीत किया गया था।
पिछले वर्ष यह पुरस्कार होज़े आंद्रेस को प्रदान किया गया था, उन्होंने पुएर्तो रिको में मारिया हरिकेन के दौरान 3.4 मिलियन लोगों को भोजन उपलब्ध करवाया था।

Comments


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.