Skip to main content

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स 21 June 2019

आलोक वर्धन को DGFT के महानिदेशक के रूप में कार्य विस्तार दिया गया


कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने आलोक वर्धन के कार्यकाल को विदेशी व्यापार निदेशालय (DGFT) के महानिदेशक के रूप में विस्तार देने का निर्णय लिया है, ये कार्य विस्तार तीन महीने का होगा।

मुख्य बिंदु

आलोक वर्धन चतुर्वेदी 1986 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अफसर हैं। उन्हें 18 जून, 2019 के बाद कार्य विस्तार दिया गया है, उनका कार्य विस्तार 30 सितम्बर, 2019 तक होगा।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति
कैबिनेट की नियुक्ति समिति भारत सरकार के अधीन विभिन्न बड़ी पदों पर नियुक्तियों से सम्बंधित निर्णय लेती है। इसमें देश के प्रधानमंत्री अध्यक्ष होता है, उनके अलावा गृह मंत्री भी इसमें शामिल होते हैं।
विदेशी व्यापार निदेशालय (DGFT)
यह केन्द्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की एजेंसी है। यह विदेशी व्यापार व निवेश से सम्बंधित नियमों पर कार्य करती है। यह एजेंसी भारत की आयात व निर्यात नीतियों का क्रियान्यवन भी करती है।

Comments


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.