Skip to main content

करेंट अफेयर्स – 09 मार्च, 2019


इडुक्की की मरयूर गुड़ को मिला भौगोलिक संकेत (GI) टैग

केरल के इडुक्की जिले की मरयूर गुड़ को हाल ही में भौगोलिक संकेत (GI) टैग प्रदान किया गया। मरयूर गुड़ का निर्माण पारंपरिक विधि द्वारा किया जाता है। वर्तमान में किसानों को मरयूर गुड़ के लिए प्रति किलो 45 से 47 रुपये का दाम मिलता है, परन्तु इसकी अपेक्षित कीमत 80-100 रुपये प्रति किलोग्राम है। कई क्षेत्रों में मरयूर किस्म की नकली गुड़ भी बड़े पैमाने पर बेची जाती है, जिसके कारण वास्तविक मरयूर गुड़ की कीमत भी कम ही रह जाती है। मरयूर गुड़ को GI टैग मिलने के बाद उपभोक्ताओं को वास्तविक मरयूर गुड़ मिलेगी और किसानों को इसका अच्छा दाम भी मिलेगा।

विशिष्ट भौगोलिक संकेत (Geographical Indication)

GI टैग अथवा पहचान उस वस्तु अथवा उत्पाद को दिया जाता है जो कि विशिष्ट क्षेत्र का प्रतिनिधत्व करती है, अथवा किसी विशिष्ट स्थान पर ही पायी जाती है अथवा वह उसका मूल स्थान हो। GI टैग कृषि उत्पादों, प्राकृतिक वस्तुओं तथा निर्मित वस्तुओं उनकी विशिष्ट गुणवत्ता के लिए दिया जाता है। यह GI पंजीकरण 10 वर्ष के लिए वैध होता है, बाद में इसे रीन्यू करवाना पड़ता है। कुछ महत्वपूण GI टैग प्राप्त उत्पाद दार्जीलिंग चाय, तिरुपति लड्डू, कांगड़ा पेंटिंग, नागपुर संतरा तथा कश्मीर पश्मीना इत्यादि हैं। 


प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना : सरकार ने 7 करोड़ निशुल्क एलपीजी कनेक्शन का लक्ष्य किया पूरा

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों की संख्या 7 करोड़ के पार पहुँच गयी है। 8 मार्च, 2019 को पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने उज्ज्वला योजना के 7 करोड़वें लाभार्थी को गैस कनेक्शन प्रदान किया।
अगस्त, 2018 में उज्ज्वला योजना के तहत लक्ष्य के अनुसार 5 करोड़ निशुल्क एलपीजी कनेक्शन का लक्ष्य पूरा कर लिया गया था। सरकार ने यह लक्ष्य निर्धारित समय सीमा से लगभग 8 महीने पहले ही प्राप्त कर लियाथा। इसके लिए आरम्भ में 35 महीने का समय निर्धारित किया गया था, परन्तु सरकार ने इस लक्ष्य को 27 महीने में ही प्राप्त कर लिया गया।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना

केंद्र सरकार ने मई, 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लॉन्च की थी, इसकी टैगलाइन ‘स्वच्छ इंधन, बेहतर जीवन’ है। इसका उद्देश्य घरेलु उपयोग के लिए स्वच्छ इंधन प्रदान करना है। इस योजना को पेट्रोलियम व प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने OIC, BPCL और HPCL तेल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा क्रियान्वित किया। यह योजना सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की गयी थी।
इस योजना के प्रमुख लाभार्थी अनुसूचित जाति/जनजाति, अन्तोदय अन्न योजना, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग, द्वीप/नदी द्वीप निवासी, चाय बागान में कार्यरत्त लोग हैं। आरम्भ में सरकार ने 31 मार्च, 2019 तक 5 करोड़ निशुल्क एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य रखा था। इसकी सफलता को देखते हुए सरकार ने लक्ष्य को संशोधित करके 8 करोड़ कनेक्शन कर दिया है और इसके लिए 12,800 करोड़ रुपये का बजट भी आबंटित किया है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 44 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 मार्च, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 44 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया। गौरतलब है कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 1000 से अधिक नामांकन प्रस्तुत किये गये थे। यह पुरस्कार केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से उन महिलाओं व संस्थानों को प्रदान किये गये जिन्होंने महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के लिए कार्य किया।
नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से सम्मानित की जानी वाली कुछ प्रमुख हस्तियाँ इस प्रकार हैं : DRDO वैज्ञानिक इप्सिता बिस्वास, भारत की पहली समुद्री पायलट रेशमा निलोफर नाहा, कृषि जैव विविधता विशेषज्ञ रहीबाई सोमा पोपेरे, एसिड अटैक सर्वाइवर प्रज्ञा प्रसून, महिला कमांडो प्रशिक्षक सीमा राव तथा मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी।
इस बार कुछ एक संगठनों को भी प्रदान किया गया : वन स्टॉप सेंटर (लखनऊ), कसब कच्छ क्राफ्ट्सवुमन प्रोडूसर तथा तमिलनाडु का सामाजिक कल्याण व पौष्टिक भोजन कार्यक्रम विभाग।

नारी शक्ति पुरस्कार

नारी शक्ति पुरस्कारों को 1991 में शुरू किया था  और तब से हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा महिलाओं को  सम्मानित किया जाता है। इसमें 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार  और व्यक्तियों और संस्थानों के लिए प्रमाण पत्र दिये  जाते  है महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं, संगठनों और संस्थानों के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों की घोषणा करता है।


सुभाष गर्ग को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया

आर्थिक मामले सचिव सुभाष चन्द्र गर्ग को नया वित्त सचिव नियुक्त किया गया है। सुभाष चन्द्र गर्ग 1983 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अफसर हैं। वे जून 2017 से आथिक मामले विभाग में वित्त सचिव के पद पर कार्यरत्त हैं। उन्हें अजय नारायण झा के स्थान पर नियुक्त किया गया है। अजय नारायण झा 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हुए थे।
नियमों के मुताबिक वित्त मंत्रालय में पांच सचिवों में सबसे वरिष्ठ सचिव को वित्त सचिव नियुक्त किया जाता है। अजय पांडे राजस्व सचिव हैं जबकि राजीव कुमार वित्तीय सेवा विभाग के सचिव हैं। अतानु चक्रवर्ती निवेश विभाग व सार्वजनिक परिसपत्ति विभाग के सचिव हैं। गिरीश चन्द्र मुर्मू व्यय सचिव हैं।
अजय पाण्डेय महाराष्ट्र कैडर के 1984 बैच के आईएएस अफसर हैं जबकि राजीव कुमार 1984 बैच के झारखण्ड कैडर के आईएएस अफसर हैं। अतानु चक्रवर्ती और गिरीश चन्द्र मुर्मू 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईएएस अफसर हैं।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 44 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 8 मार्च, 2019 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 44 महिलाओं को नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से सम्मानित किया। गौरतलब है कि नारी शक्ति पुरस्कार के लिए 1000 से अधिक नामांकन प्रस्तुत किये गये थे। यह पुरस्कार केन्द्रीय महिला एवं बाल कल्याण मंत्रालय की ओर से उन महिलाओं व संस्थानों को प्रदान किये गये जिन्होंने महिला सशक्तिकरण तथा सामाजिक कल्याण के लिए कार्य किया।
नारी शक्ति पुरस्कार 2018 से सम्मानित की जानी वाली कुछ प्रमुख हस्तियाँ इस प्रकार हैं : DRDO वैज्ञानिक इप्सिता बिस्वास, भारत की पहली समुद्री पायलट रेशमा निलोफर नाहा, कृषि जैव विविधता विशेषज्ञ रहीबाई सोमा पोपेरे, एसिड अटैक सर्वाइवर प्रज्ञा प्रसून, महिला कमांडो प्रशिक्षक सीमा राव तथा मोटिवेशनल स्पीकर सिस्टर शिवानी।
इस बार कुछ एक संगठनों को भी प्रदान किया गया : वन स्टॉप सेंटर (लखनऊ), कसब कच्छ क्राफ्ट्सवुमन प्रोडूसर तथा तमिलनाडु का सामाजिक कल्याण व पौष्टिक भोजन कार्यक्रम विभाग।

नारी शक्ति पुरस्कार

नारी शक्ति पुरस्कारों को 1991 में शुरू किया था  और तब से हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्वारा महिलाओं को  सम्मानित किया जाता है। इसमें 1 लाख रुपये का नकद पुरस्कार  और व्यक्तियों और संस्थानों के लिए प्रमाण पत्र दिये  जाते  है महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं, संगठनों और संस्थानों के लिए राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कारों की घोषणा करता है।


कर मुक्त ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपये किया गया

सरकार ने कर मुक्त ग्रेच्युटी की सीमा को दोगुना करके 20 लाख रुपये कर दिया है, इससे सरकारी तथा प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारियों को लाभ होगा।

ग्रेच्युटी क्या होती है?

ग्रेच्युटी एक किस्म का मौद्रिक लाभ है जो रोज़गार प्रदाता (एम्प्लायर) द्वारा कर्मचारी को प्रदान किया जाता है। ग्रेच्युटी का लाभ प्राप्त करने के लिए एक संगठन में न्यूनतम पांच वर्ष की सेवा अनिवार्य है।
ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के अनुसार प्रत्येक रोज़गार प्रदाता द्वारा कर्मचारी को काम छोड़ने पर ग्रेच्युटी देना अनिवार्य है, हालांकि इसके लिए कुछ एक शर्तें पूरी होनी चाहिए।
जिस संगठन में 12 माह तक 10 या इससे अधिक कर्मचारी कार्य करते हैं, वह संगठन ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के दायरे में आता है। इस अधिनियम के अनुसार यदि एक बार कोई संगठन ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 के दायरे में आ जाता है तो वह संगठन सदैव इस अधिनियम के दायरे में रहेगा भले ही कर्मचारियों की संख्या कम हो कर 10 से भी कम हो जाये।
केन्द्रीय वित्त मंत्रालय ने आयकर अधिनियम, 1961 के सेक्शन 10 (10) (iii) के तहत कर मुक्त ग्रेच्युटी की सीमा को बढ़ाकर 20 लाख रुपये कर दिया है।

भारत ने रूस के साथ चक्र III पनडुब्बी के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये

भारत और रूस ने परमाणु पनडुब्बी को लीज पर लेने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस समझौते के तहत भारतीय नौसेना को 10 वर्ष की लीज पर चक्र III पनडुब्बी उपलब्ध करवाई जायेगी।

मुख्य बिंदु

  • रूस भारत को अकुला श्रेणी की पनडुब्बी 2025 तक देगा। इस पनडुब्बी को चक्र III के नाम से भी जाना जाता है।
  • इससे पहले भी भारत ने रूस से दो परमाणु पनडुब्बियां लीज पर ली थीं। आईएनएस चक्र को 1988 में तीन वर्ष की लीज पर लिया गया था जबकि दूसरी आईएनएस चक्र पनडुब्बी को 2012 में 10 वर्ष के लिए लीज पर लिया गया था।
  • रूस भारत को 3 अरब डॉलर राशि पर 10 वर्ष की अवधि के लिए अकुला श्रेणी की पनडुब्बी लीज पर देगा।
  • चक्र III पनडुब्बी में भारतीय संचार प्रणाली व सेंसर लगे होंगे, इसमें भारतीय USHUS सोनार तथा पंचेन्द्रिय सोनार लगे होंगे।
  • चक्र III का भार लगभग 8,140 टन है, यह जल के भीतर 30 नॉट की गति से आगे बढ़ सकती है। यह पनडुब्बी 530 मीटर की गहराई पर कार्य कर सकती है। यह पनडुब्बी अपने साथ 73 सदस्यीय क्रू को ले जाने में सक्षम है।
  • चक्र तीन में टाइप 65 तथा टाइप 53 टारपीडो दागने के लिए 650 मिलीमीटर तथा 533 मिलीमीटर की  चार-चार लांच ट्यूब लगाई जायेंगी। यह दोनों टारपीडो रूस द्वारा निर्मित हैं।
  • चक्र III पनडुब्बी को 190 mW का नाभिकीय सयंत्र उर्जा प्रदान करेगा।
परमाणु पनडुब्बी को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल करना रक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम है। यह हिंदी महासागर में चीन के बढ़ते प्रभाव को मध्यनज़र रखते हुए भी काफी महत्वपूर्ण है। भारत पहले ही फ़्रांसिसी स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस कलवरी  को कमीशन कर चुका तथा अन्य फ़्रांसिसी स्कॉर्पीन पनडुब्बी आईएनएस खंडेरी को कमीशन करने की प्रक्रिया में है

प्रधानमंत्री मोदी ने किया नागपुर मेट्रो का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर में मेट्रो का उद्घाटन किया, इसके साथ ही नागपुर महाराष्ट्र का दूसरा मेट्रो युक्त शहर बन गया है।

नागपुर मेट्रो

  • प्रधानमंत्री मोदी ने 13.5 किलोमीटर लम्बे मेट्रो मार्ग का उद्घाटन किया गया, इसमें खपरी से सिताबुल्दी के बीच पांच स्टेशन हैं।
  • नागपुर मेट्रो में दो कॉरिडोर हैं, इसकी कुल लम्बाई 38 किलोमीटर है।
  • दोनों कॉरिडोर में कुल 38 स्टेशन, 2 डिपो तथा 69 मेट्रो कार होंगी।
  • महिला सुरक्षा तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक ट्रेन में एक विशेष “नारी शक्ति” महिला कोच होगी।
  • नागपुर मेट्रो को ग्रीन मेट्रोभी कहा जाता है क्योंकि इसकी आवश्यकता की 65% विद्युत् का उत्पादन सौर उर्जा से किया जायेगा।
  • यात्रियों की आवाजाही से पहले ही नागपुर मेट्रो ने स्टैम्प ड्यूटी से 51 करोड़ रुँपये तथा विकास अधिकार के हस्तांतरण से 6.87 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
2050 तक नागपुर की जनसँख्या के दोगुना होने का अनुमान है, इसलिए नागपुर में अत्याधुनिक परिवहन व्यवस्था अति आवश्यक है। मेट्रो रेल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Comments


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.