पर्यावरण एवं पारिस्थिकी करेंट अफेयर्स:9 March 2019

भारत ने ठोस प्लास्टिक अपशिष्ट के आयात पर प्रतिबन्ध लगाया

केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नुकसानदायक तथा अन्य अपशिष्ट (प्रबंधन तथा सीमापार परिवहन) नियम, 2016 में संशोधन करते हुए ठोस प्लास्टिक अपशिष्ट के आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया है।

मुख्य बिंदु

  • इस संशोधन के द्वारा केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने नियमों में मौजूद कमी को पूरा किया गया, इसके कारण भारत में प्रसंस्करण के लिए ठोस प्लास्टिक अपशिष्ट का आयात किया जा सकता था।
  • ठोस प्लास्टिक अपशिष्ट के आयात पर प्रतिबन्ध सतत विकास के सिद्धांतों के अनुकूल है।
  • नुकसानदायक तथा अन्य अपशिष्ट (प्रबंधन तथा सीमापार परिवहन) नियम, 2016 के अनुसार रेशम के अपशिष्ट के निर्यातकों को केन्द्रीय पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से अनुमति लेने की छूट दी गयी है।
  • भारत सिंगल-यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबन्ध लगाने की दिशा में काफी कार्य कर रहा है। पर्यावरण की सुरक्षा  के लिए देश में प्लास्टिक अपशिष्ट के रीसायकल को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।

विश्व वन्यजीव दिवस 2019

3 मार्च को विश्व वन्य जीव दिवस मनाया गया, इसके थीम “जल के नीचे जीवन : लोगों व गृह के लिए”  थी।

विश्व वन्यजीव दिवस 2019 के उद्देश्य

  • विभिन्न किस्म की वनस्पति तथा जंतुओं फोकस करना।
  • संरक्षण के लाभ के बारे में जागरूकता फैलाना।
  • विश्व को वन्यजीव अपराधों के बारे में स्मरण करवाना तथा मानव के कारण प्रजातियों की संख्या कम होने के विरुद्ध कारवाई करना।
  • वन्यजीव संरक्षण ततात विकास लक्ष्य का हिस्सा भी है, इसमें जैव-विविधता के नुकसान पर रोक लगाने की बात कही गयी है।

जल के नीचे जीवन : लोगों व गृह के लिए

विश्व वन्यजीव दिवस 2019 की थीम “जल के नीचे जीवन : लोगों व गृह के लिए” है। इसके द्वारा महासागरों तथा समुद्री संसाधनों का संरक्षण सतत विकास के लिए करना है। इसका वर्णन सतत विकास लक्ष्य के 14वें लक्ष्य में भी किया गया है।

पृष्ठभूमि

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 20 दिसम्बर, 2013 को 68वें सत्र में 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस घोषित किया था। तीन मार्च को विलुप्तप्राय वन्यजीव व वनस्पति के व्यापार पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (CITES) को स्वीकृत किया गया था।

Comments


Powered by JSN Media (Current Affairs) 2019-20.